फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सेंट्रल बैंक गबन का मुख्य आरोपी मैनेजर गिरफ्त से बाहर, तलाश में एमपी पहुंची पुलिस

Sat, 24 Jun 2023 10:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ की सेंट्रल बैंक शाखा गबन मामले में अब तक चार लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है। मगर मुख्य आरोपी मैनेजर अमरजीत फरार है। सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह बताते हैं कि मामले में फरार बैंक मैनेजर की तलाश सरगर्मी से जारी है। एक टीम को बिहार से सटे मध्य प्रदेश में तलाशने के लिए भेजा गया है। वहां कुछ जानकारियों के आधार पर ही टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर में नौरंगाबाद की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में हुए गबन के मामले में मुख्य आरोपी बैंक मैनेजर अमरजीत की तलाश में पुलिस टीमें लगातार भागदौड़ कर रही हैं। अब अंदेशे के आधार बिहार बॉर्डर के मध्य प्रदेश में उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। 

विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में अब तक चार लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है। मगर मुख्य आरोपी फरार है। सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह बताते हैं कि मामले में फरार बैंक मैनेजर की तलाश सरगर्मी से जारी है। एक टीम को बिहार से सटे मध्य प्रदेश में तलाशने के लिए भेजा गया है। वहां कुछ जानकारियों के आधार पर ही टीम भेजी गई है।

27 अप्रैल को गांधी पार्क थाना अंतर्गत नौरंगाबाद में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर आगरा से टीम जांच के लिए पहुंची थी। बैंक के शाखा प्रबंधक अमरजीत और एक अन्य सौरभ गुप्ता फरार मिले थे, जब उनसे फोन पर संपर्क किया गया, तो मोबाइल बंद जा रहे थे। बैंक शाखा में सेविंग एकाउंट में बड़ा गबन हुआ। बैंक शाखा में बड़े गबन, जांच टीम और पुलिस की सूचना होने पर ब्रांच के खाता धारक भी वहां पहुंच गए थे। ग्राहकों ने वहां हंगामा भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें