फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े 15 रोमियो

Thu, 23 Mar 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
चलाए गए एंटी रोमियो स्कावायड अभियान के अंतर्गत मैरिस रोड पर खड़े युवकों की तलाशी करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्क्वायड का बुधवार को रोमियोगीरी पर खूब डंडा चला। डीएस, एसवी कॉलेज, केला नगर और गभाना क्षेत्र से पुलिस के हत्थे 15 रोमियो चढ़ गए। उन्हें धारा 294 के तहत गिरफ्तार किया गया। स्क्वायड टीम ने शहर भर में गश्त किया।
विज्ञापन


सुबह गांधीपार्क थानाध्यक्ष की अगुवाई में निकली स्क्वायड टीम ने तीन रोमियो को वार्ष्णेय मंदिर से पकड़ा। पूछताछ में वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। दो रोमियो एसवी कॉलेज के गेट के पास पकड़े गए।  उधर, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव व सीओ तृतीय राजीव सिंह ने फोर्स के साथ सेंटर प्वाइंट, अब्दुल्ला कॉलेज, लाल डिग्गी सहित इलाकों का दौरा किया।

इस दौरान उन्हें कई रोमियो भी मिले, जिन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। उनसे  कहा गया कि अब दिखे तो जेल में नजर आओगे।  इसी दौरान केला नगर व एएमयू सर्किल से 5 और गभाना से 5 रोमियो पकड़े गए। वहीं, महिला पुलिस की जीप रामघाट रोड  स्थित टीकाराम कॉलेज, सेंटर प्वाइंट, अब्दुल्ला कॉलेज आदि जगहों पर घूमी।
विज्ञापन


सरकार का फैसला बहुत अच्छा है। कॉलेज के आसपास शरारती तत्व की भीड़ लग जाती है।
- छात्रा, डीएस कॉलेज

यह काम पहले हो जाना चाहिए। खैर, अब इससे छेड़छाड़ और कमेंट रुक जाएंगे।
- छात्रा, एसवी कॉलेज

रोमियो पर पुलिस प्रशासन का पूरा फोकस रहेगा। कॉलेज ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक जगह, पार्क व रेस्टोरेंट के आसपास भी एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम की नजर रहेगी।
विज्ञापन

- अतुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें