फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ में 24 उपनिरीक्षकों के तबादले, थानों में मिली नई तैनाती

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
विज्ञापन
कानून व्यवस्था और जनसुनवाई बेहतर बनाने के लिए एसएसपी ने जारी किए आदेश
विज्ञापन


अलीगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने और जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए पुलिस विभाग में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 24 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें विभिन्न थानों में तैनाती दी है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार साइबर सेल में तैनात पीयूष राजपूत को लोधा थाना, एफआईआर सेल के प्रभारी गौरव तोमर को रोरावर थाना भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन से विनोद कुमार, श्याम सिंह और प्रशांत कुमार को इगलास थाने में तैनाती मिली है। चरन सिंह, राजीव कुमार और चंद्रिका प्रसाद तिवारी को महुआखेड़ा थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा राजवीर सिंह को जवां, हरवीर सिंह, शिवकुमार, जितेंद्र सिंह, रामवीर सिंह और राहुल तिवारी को क्वार्सी थाने में तैनाती दी गई है। जिलेदार सिंह, सुल्तान सिंह, सत्यवीर सिंह, अनिल कुमार, गंभीर सिंह, हरिपाल सिंह और सुंदरपाल सिंह को गांधीपार्क थाने भेजा गया है। विनय गौतम को लोधा, नरेंद्रपाल सिंह को खैर और साविर अली को पिसावा थाने में नियुक्त किया गया है।

एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने सभी उपनिरीक्षकों को जनहित को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और मनोयोग से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें