फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस देखती रही, सपाइयों ने फूंके योगी के पुतले

Fri, 18 Aug 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सपा के जिला कार्यालय पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता और आग को बुझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ से औरैया जाते समय सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर से गुरुवार दुपहर सपाई उबल पड़े। सपा जिला कार्यालय और केला नगर चौराहा पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुतले फूंके गए। खास बात यह रही कि जिला कार्यालय पर पुतला दहन की खबर पर काफी संख्या में पुलिस बल क्वार्सी व सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मौजूद रहे। मगर पुतला दहन होता देखते रह गए और बाद में लकीर पीटते रहे। इसी तरह केलानगर पर पुतला दहन की पुलिस को भनक तक न लगी। इसके अलावा यहां के सपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री संग व लखनऊ में प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


दुपहर में गिरफ्तारी की खबर जैसे ही सपाइयों तक पहुंची तो तमाम सपाई जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए। पुतला दहन की खबर पर पुलिस बल भी पहुंच गया। मगर सपाई ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कार्यालय के बाहर आए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। यह देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए और पुतला बुझाने की जुगत भिड़ाते रहे मगर पुतला नहीं बुझा।

बाद में सपाई नारेबाजी करते हुए क्वार्सी चौराहा तक पहुंचे और वहां सांकेतिक धरना देकर वापस कार्यालय आ गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि बुधवार को सपा सांसद प्रदीप यादव के साथ जो अमानवीय व्यवहार किया गया है, उसका जवाब सपा लोकतांत्रिक तरीके से देगी। जब-जब आवश्यकता पड़ेगी सपाइयों द्वारा विधानसभा से लेकर सड़कों तक विरोध किया जाएगा। पूर्व छर्रा विधायक ठा.राकेश ने कहा कि मात्र छह माह के कार्यकाल में योगी सरकार पूर्ण रूप से विफल साबित हो गई है। गोरखपुर में मासूम बच्चों के हुए नरसंहार पर योगी सरकार व उनके मंत्रियों गलत बयानों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि योगी सरकार जनविरोधी सरकार है।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला महामंत्री कुंवर बहादुर बघेल, शान मियां, राजीव यादव, ब्लाक गिरीश यादव, मनोज यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आशीष मोहन यादव, अजीत अग्रवाल, कृृपाल सिंह यादव, छात्र सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, मनीष शर्मा, कासिफ  आब्दी, प्रभात सविता, आशीष राय, नवीन चौधरी, धीरजपाल सिंह, राधाकृष्ण शर्मा, कौशल दिवाकर, सोनू, जैकी ठाकुर, आशीष शर्मा, विवेक यादव आदि थे।

इधर, मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव ठा.अनुराग सिंह के निर्देशन पर सपा युवा फ्रंटलों की ओर से केला नगर चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका गया। इस मौके पर युवजन सभा जिला उपाध्यक्ष शीलेंद्र सिंह शीलू, नागेंद्र प्रताप सिंह, गोपाल बघेल, शहबाज खान आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नौरंगाबाद आदि में भी प्रदर्शन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें