फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पल इंटरचेंज व जेवर टोल पर वाहनों की तलाशी लेती रही पुलिस

विज्ञापन
राहुल और प्रियंका के हाथरस आने की सूचना पर आगरा हाईवे चेकिंग की वजह से लगा जाम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथरस आने की सूचना पर बृहस्पतिवार को टप्पल पुलिस ने इंटरजेंच के निकट अलीगढ़-पलवल रोड पर बैरिकेडिंग लगा दी। पुलिस ने हर एक वाहन को चेक कर, उसमें सवार लोगों के पूछताछ करने के बाद ही आगे जाने दिया। वहीं जेवर टोल प्लाजा पर नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली आठ लाइनों में से छह लाइनों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। दो लाइनों से वाहन जांच के बाद ही आगे निकले, जिससे टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासनिक अधिकारी राहुल गांधी और प्रियंका के आने की सूचना पर सतर्क नजर आए। टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

श्यौराज जीवन पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे टोल पर
कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जेवर टोल पर पहुंच गए। तभी खबर आई कि परी चौक से राहुल गांधी और प्रियंका हाथरस की ओर पैदल आ रहे हैं। खबर मिलते ही अधिकारियों ने जेवर टोल से परी चौक की ओर वाहन दौड़ा दिए। यह क्रम सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक जारी रहा। राहुल गांधी व प्रियंका के गिरफ्तार होने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। धीरे-धीरे प्रशासनिक अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें