फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पुलिस ने तलाशे 40 लाख रुपये से ज्यादा के 235 मोबाइल, अपना फोन पाकर खिले लोगों के चेहरे

Mon, 06 Apr 2026 02:27 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन  गुम हो जाता है, तो सीईआईआर पोर्टल से उसे ब्लॉक कराया जा सकता है, जिससे  गुम व गिरे हुए मोबाइल का दुरुपयोग न हो सके। इसी पोर्टल पर दर्ज 235 मोबाइल पुलिस ने तलाश लिए हैं।
विज्ञापन
मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द करते एसएसपी नीरज जादौन - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के सर्विलान्स सेल व विभिन्न थानों की पुलिस ने अनुमानित 40,51,615 रुपये के 235 मोबाइल फोन तलाश लिए हैं। 6 अप्रैल को एसएसपी नीरज जादौन ने फोन के स्वामियों को उनके मोबाइल सुपुर्द किए। अपने मोबाइल पाकर उनके चेहरे खिल गए और उन्होंने अलीगढ़ पुलिस का आभार जताया।

विज्ञापन


एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल पर पंजीकृत खोये व गिरे हुए 235 मोबाइल फोन को सर्विलान्स सेल व विभिन्न थानों की पुलिस टीम ने तलाश लिया। जिनकी अनुमानित कीमत 40,51,615 रुपये आंकी जा रही है।  मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन  गुम हो जाता है, तो सीईआईआर पोर्टल से उसे ब्लॉक कराया जा सकता है, जिससे  गुम व गिरे हुए मोबाइल का दुरुपयोग न हो सके। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें