फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बल समाज का आईना है: एएमयू कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा पुलिस सुधार पर आयोजित वेबिनार में कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि अन्य संगठनों की तरह पुलिस बल भी समाज का एक प्रतिबिंब है।
विज्ञापन

यह सामाजिक प्रबंधन से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता। आवश्यकता इस बात की है कि पुलिस सुधार के लिए निरंतर प्रयत्न जारी रहने चाहिए। मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक जावेद अहमद आईपीएस ने पुलिस सुधार के विभिन्न पहलुओं, राजनीतिज्ञों और पुलिस की मिली भगत, कार्य करने की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकार दृष्टिकोण और कानूनी ढांचे सहित अन्य संबंधित विषयों पर अपने विचार रखे। विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. जहीरउद्दीन ने विभाग में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। कर्यक्रम में समन्वयक प्रो. मो. तारिक, कानून संकाय के डीन प्रो. एम शकील अहमद समदानी, असिस्टेंट प्रो. मो. नासिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें