फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक का मैसेज भेजने वाले पति को पुलिस नहीं कर सकी गिरफ्तार, पीड़िता ने लगाया जान से मारने का आरोप

Sun, 04 Aug 2019 07:23 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
पति ने दिया तीन तलाक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

मोबाइल फोन पर पत्नी को तलाक का मैसेज भेजने वाला आरोपी पति अभी फरार है और पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। वहीं पीड़ित महिला शनिवार को समाधान दिवस में थाना हाथरस गेट में डीएम, एसपी के सामने अपनी शिकायत लेकर पहुंची। उसने अपने पति से अपनी और अपने बच्चों की जान का खतरा बताया। इस पर एसपी ने उसे आश्वास्त किया कि जल्द ही उसका आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में होगा। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले महिला थाने में समा परवीन निवासी कांशीराम कॉलोनी जलेसर रोड ने अपने पति एहसान मिस्त्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान करता है और मोबाइल फोन पर तलाक का मैसेज भेजकर एक बच्चे को लेकर चला गया है।

इस महिला का आरोप था कि इससे पहले उसके पति ने धोखाधड़ी से उससे कोरे स्टांप पर भी दस्तखत करा लिए और वह अब इसे तलाकनामा बता रहा है। इस मामले को पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के अलावा मुस्लिम महिला प्रोटेक्शन ऑफ राइट मैरिज अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत दर्ज किया था। इस जिले में इस कानून के तहत यह पहला मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी पति की तलाश रही है, लेकिन वह अभी तक पुलिस को नहीं मिला है। इधर, डीएम, एसपी के समक्ष यह महिला शनिवार को हाथरस गेट थाने में पेश हुई। उसका कहना था कि उसके पति की तरफ से उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी मिल रही है। ऐसे में वह बेहद परेशान है। इस पर एसपी ने उसे भरोसा दिलाया कि पुलिस उसके पति की तलाश में लगी है और वह जल्द ही गिरफ्तार होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें