फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की सुरक्षा: चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस, खैर में जनसभा स्थल को 10 जोन व 25 सेक्टर में बांटा

Wed, 28 Aug 2024 08:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

संपूर्ण कार्यक्रम स्थल नो फ्लाई जोन रहेगा। ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। आमजन, जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग बनाई गई हैं। 
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासनिक एवं अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर कस्बा खैर में जनसभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे तक खैर में रहेंगे। मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चाैधरी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह समेत कई मंत्री इस जनसभा में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


गहन जांच के बाद ही मिलेगा जनसभा में प्रवेश
मंडलायुक्त चैत्रा वी., आईजी शलभ माथुर, डीएम विशाख जी और एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि गहन जांच पड़ताल के बाद ही लोगों को जनसभा में प्रवेश दिया जाएगा। अफसर 27 अगस्त को खैर में जनसभा स्थल पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कर्मियों को ड्यूटी पाठ पढ़ा रहे थे। उन्होंने कहा कि संपूर्ण कार्यक्रम स्थल नो फ्लाई जोन रहेगा। ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। आमजन, जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग बनाई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें