फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की सुरक्षा पर पुलिस की माथापच्ची शुरू 

Thu, 03 Jan 2019 01:18 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
PM Narendra Modi
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की बढ़ती हुई संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन में उनकी सुरक्षा को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के प्लेन को सुरक्षित लैंडिंग और टेकआफ कराने के लिए सारसौल बस अड्डे और धनीपुर हवाई पट्टी दोनों स्थानों पर तैयारियां शुरू करा दी गई हैं।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस के सामने सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि 30 फीसदी पुलिस कर्मी कुंभ मेले की ड्यूटी में भेज दिए गए हैं। पुलिस कर्मियों की किल्लत हो गई है। अब पुलिस के पास पीएसी और आरएएफ का सहारा है। पुलिस पीएसी और आरएएफ का सहारा लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कराने में लग गई है। एसएसपी अजय साहनी ने कहा है कि पुलिस पीएम मोदी और सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर हर तरह का प्रबंधन कर रही है। उनकी जनसभा की सुरक्षा को लेकर भी जल्द ही तैयारियां शुरू करा दी जाएंगी। 

वहीं जिला प्रशासन में अलग-अलग योजनाओं के शिलान्यास को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन योजनाओं का डाटा तैयार कर जल्द ही शिला पट्टिकाएं बनवाई जाएंगी। इससे पहले विधानसभा चुनाव प्रचार 2017 के दौरान जब पीएम मोदी अलीगढ़ आए थे तो उस वक्त तत्कालीन जिलाधिकारी ऋषिकेश भाष्कर याशोद और एसएसपी राजेश पांडेय ने पीएम की जनसभा की तैयारियों में खासी मशक्कत की थी। उस वक्त हुई तैयारियों को भी देखा जा रहा है, जिससे पीएम की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का सटीक होमवर्क मिल सके और इसी होमवर्क पर तैयारियां शुरू कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें