फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धों की सूचना पर दीवानी में पुलिस ने की चेकिंग

विज्ञापन
दीवानी में चेकिंग करते सीओ अनिल समानिया। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पुलिस को शुक्रवार दोपहर यह सूचना मिली कि दीवानी में कुछ संदिग्ध एकत्रित होने वाले हैं। इस सूचना पर सीओ तृतीय सहित पुलिस बल दीवानी पहुंच गया और वहां हर आने जाने वाले की चेकिंग शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान किसी तरह की न तो संदिग्ध वस्तु मिली और न कोई संदिग्ध मिला। मगर तरह-तरह की चर्चाएं जरूर होती रहीं। वहीं पुलिस ने इसे रुटीन चेकिंग करार दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में पुलिस के पास जानकारी आई कि पिछले दिनों जट्टारी में हुई सचिन चौधरी की हत्या से जुड़े कुछ संदिग्ध दोपहर में कचहरी में आ सकते हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने सीओ तृतीय अनिल समानिया के नेतृत्व में दीवानी घेर ली। कुछ ही देर में वहां काफी फोर्स पहुंच गया और हालांकि काफी देर की चेकिंग के बाद वहां कुछ नहीं मिला। इस दौरान सीओ तृतीय अनिल समानिया ने बताया कि रेंडम संदिग्धों की चेंकिंग का निर्देश मिला था। इसी क्रम में यह चेकिंग की गई है। इस दौरान डॉग स्क्वायड व एंटी सबोटाज टीम को भी साथ रखा गया था।
पूर्व चेयरमैन के शक में जट्टारी चेयरमैन की गाड़ी रोकी
पिसावा के सचिन चौधरी हत्याकांड में फरार साजिश के आरोपी जट्टारी के पूर्व चेयरमैन मनवीर सिंह की तलाश सरगर्मी से चल रही है। इसी कड़ी में पुलिस को दोपहर में खबर मिली कि मनवीर सिंह अपनी स्कार्पियो से खैर से अलीगढ़ की ओर आ रहे हैं। जिस पर जट्टारी चेयरमैन लिखा हुआ है। इस सूचना पर लोधा व बन्नादेवी पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर खैरेश्वर चौराहे पर गाड़ी को रुकवा लिया। इस दौरान उसमें से एक युवक उतरकर भाग गया। इसके चलते शक और पुख्ता हो गया। बाद में सूचना पर एसओजी भी पहुंच गई। मगर जांच में पाया गया कि गाड़ी में मौजूदा चेयरमैन हैं। उनसे पूछताछ व जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें