फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी तहसील में स्थापित होंगे कोरोना कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या और निगरानी समितियों को पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर काम देने के बाद डीएम ने ग्राउंड लेवल पर इनकी मॉनिटरिंग और फॉलोअप के लिए तहसील स्तर पर कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्णय लिया है। सभी एसडीएम को अपनी-अपनी तहसीलों में कंट्रोल रूम स्थापित करने और उनमें कर्मचारियों की नियुक्ति करने का आदेश दिया है। तहसीलों के कंट्रोल रूम प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों की जानकारी जिला कोरोना कंट्रोल रूम में भी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना कंट्रोल रूम का कार्य प्रतिदिन पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराने को टीम भेजने, होम आईसोलेशन की दशा में उनका प्रतिदिन फॉलोअप लेने, कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों से बात कर उनकी समस्या व सुझाव जानने सहित कोरोना के समरूप लक्षण वाले मरीजों को तलाशने में लगाई गईं निगरानी समितियों की मॉनिटरिंग करने और उनकी वस्तुस्थिति के बारे में हर दिन का ब्योरा जिला कोरोना कंट्रोल रूम में दर्ज कराना तय किया गया है। इधर, इससे जिला कोरोना कंट्रोल रूम का कामकाज भी हल्का होगा।
बुखार पीड़ित मरीजों को एंटीजन किट से टेस्ट करना अनिवार्य: डीएम
बुखार पीड़ित मरीजों का अब सीएचसी-पीएचसी स्तर पर एंटीजन किट से टेस्ट करना अनिवार्य दिया गया है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि बुखार पीड़ित मरीजों या कोरोना के समरूप अन्य लक्षण वाले मरीज सीएचसी-पीएचसी पर इलाज कराने पहुंचते हैं तो उनका एंटीजन किट से कोविड टेस्ट किया जाएगा। परिणाम के अनुसार आगे का उपचार किया जाए। साथ ही निर्देश दिए कि प्राइवेट क्लीनिक संचालक डॉक्टरों से भी उनके यहां उपचार कराने आने वाले मरीजों के संबंध में जानकारी ली जाए। कोई भी डॉक्टर जानकारी देने से इंकार करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें