फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले तेल का खेल जारी, दो टैंकर जब्त

Sat, 23 Jan 2016 02:06 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. बलकार सिंह के निर्देशन में कोतवाली क्षेत्रांतर्गत में काले तेल का खेल करने वाले गोदामों पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान पिथैर के समीप एक गोदाम से विटु्मन के दो टैंकर और 140 लीटर मिट्टी के तेल के साथ अन्य सामग्री जब्त करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को करीब रात 9 बजे जिलाधिकारी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस को सूचना दिए बिना ही साथिनी के समीप एक गोदाम पर एसडीएम रविप्रकाश श्रीवस्ताव और जिला आपूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने अधीनस्थ स्टाफ के साथ छापा मारा।
छापे के समय मौके पर विटुमिन के दो टैंकर मिल गए तथा गोदाम में अंदर मिक्सिंग का काम चल रहा था। मौके पर ही स्थानीय पुलिस को बुलाया गया। दोनों टैंकर संख्या संख्या यूपी 85 एक्स 9478 व यूपी 86 डी. 9909  तथा गोदाम से सफेद पाउडर के 300 बोरे और 140 लीटर केरोसिन को कब्जे में ले लिया गया है। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी को सूचना दी गई तथा उनके अनुमोदन के बाद काका उर्फ सत्यप्रकाश निवासी भुवनेश्वर कॉलोनी, राया जिला मथुरा और चालक बनवारीलाल निवासी अरू थाना डबरा, जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश, नवदीव और कल्यान  के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। इनमें से चालक को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया है। 
कोतवाली क्षेत्र में मथुरा रोड पर डीजल, पेट्रोल, मिट्टी के तेल के साथ ही विटुमिन की चोरी से खरीद फरोख्त का धंधा लंबे समय से चला आ रहा है। तेल के अवैध कारोबार से जुडे़ लोगों के लंबे हाथ छापामार कार्रवाई होने के बाद कुछ दिनों तक शांत रहते हैं, फिर सेटिंग करके काम शुरू कर देते हैं।एसडीएम इगलास रविप्रकाश ने बताया मौके से काला तेल बनाने के लिए प्रयोग होने वाली सामग्री पकड़ी गई है। चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें