फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा विहार में महिला संग पुलिसकर्मियों ने की मारपीट, कपड़े फाड़े

विज्ञापन
बन्ना देवी त्रीमूर्ति नगर में दरोगा द्वारा महिला को पीटने के बाद घटना पर खड़ी महिला। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
बन्नादेवी थाना क्षेत्र की सुरक्षा विहार कालोनी में एक महिला ने पास ही किराए के मकान में रहने वाले दो पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची। मगर, उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने कलक्ट्रेट स्थित वुमन प्रोटेक्शन के कार्यालय में गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी सामने के मकान में किराए पर रहने वाले एक दरोगा और उसके साथी सिपाही ने बच्चों को गाली देनी शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि इस बात का विरोध करने पर सिपाही और दरोगा ने उसे घर में घुसकर पीटा। साथ ही कपड़े फाड़ दिए। मामले की शिकायत करने थाने पहुंची तो वहां सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन वुमन प्रोटेक्शन सेल में इंसाफ की गुहार लगाते हुए लिखित शिकायत दी है।
सेल प्रभारी स्मृति गौतम के मुताबिक महिला की शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। एसपी सिटी अभिषेक के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें