फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर पुलिस हुई अलर्ट, गांव में पुलिस रहेगी सादा कपड़ों में, करेगी निगरानी

Fri, 17 Nov 2023 03:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ पुलिस ने गांव में अवैध शराब, जुआ-सट्टा रोकने, छोटे झगड़ों को आपस में प्यार से सुलझाने के प्रति जागरूक किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि गांव में पुलिस सादा वर्दी में रहेगी, साथ ही लेखपाल, कानूनगो, चौकीदार, ग्राम प्रधान और राशन डीलर भी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव में अवैध शराब, जुआ-सट्टा रोकने, छोटे झगड़ों को आपस में प्यार से सुलझाने के प्रति जागरूक करना शुरू कर दिया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। 

विज्ञापन




17 नवंबर को एसडीएम अनिल कटियार, सीओ मोहसिन खां ने पुलिस व आबकारी टीम के साथ गांव चौमुहां और कदौली में ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में ग्रामीण, महिलाएं व बच्चे शामिल हुए। सीओ मोहसिन खां ने कहा कि गांव में कोई अवैध शराब की बिक्री कर रहा है या शराब पीकर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट करता है, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि कार्यवाही हो सके। छोटे-छोटे विवादों को भी गांव स्तर पर आपसी भाईचारे से सुलझाने का प्रयास करें। युवाओं को सही मार्गदर्शन दे, ताकि वे झगड़ों से दूर रहें। जुआ सट्टा कहीं हो रहा है, तो पुलिस को 9454401244, 9454402773 पर सूचना दें। गांव में गलत कामों को ग्रामीणों के सहयोग से बंद किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम अनिल कटियार ने कहा कि गांव में पुलिस सादा वर्दी में रहेगी, साथ ही लेखपाल, कानूनगो, चौकीदार, ग्राम प्रधान और राशन डीलर भी निगरानी करेंगे।  मोबाइल पर या अन्य तरह से सट्टा करने वाले पुलिस की रडार पर है। ग्रामीणों की जिम्मेदारी बनती है कि अपने गांव को बदनामी से बचाएं, गांव को क्राइम मुक्त व आदर्श गांव बनाने की दिशा में पुलिस की मदद करें। जिनकी उम्र 18 साल हो गई है वो अपने वोट भी बढ़वा लें।  बैठक में इंस्पेक्टर रणजीत सिंह, आबकारी निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें