फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर सीमाओं पर निगरानी सख्त,अलीगढ़ में पुलिस-प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अलीगढ़।दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 10 अक्टूबर 2026 को होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर अलीगढ़ में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। दिल्ली और नोएडा जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यमुना एक्सप्रेसवे और जिले की सीमाओं पर पुलिस की सक्रियता विशेष रूप से बढ़ाई गई है ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बनी रहे। टप्पल इंटरचेंज पर पुलिस बल की भारी मौजूदगी और सघन चेकिंग अभियान के जरिए आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


मुख्य मार्ग और चेकिंग अभियान

अलीगढ़ से दिल्ली-नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग अत्यंत संवेदनशील माने जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है और वाहनों की व्यापक चेकिंग की जा रही है। यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज दिल्ली-एनसीआर जाने का मुख्य मार्ग होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से सबसे अहम केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन


प्रशासन की अपील और एहतियाती कदम

जिले की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर सतर्कता बरतते हुए पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका के चलते उठाया गया एहतियाती कदम है। फिलहाल जिले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है, और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है, लेकिन सुरक्षा और निगरानी लगातार जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें