अलीगढ़ के नवीन पुलिस लाइन छेरत स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार देर रात अलीगढ़ पुलिस-11 और अलीगढ़ प्रशासन-11 के बीच मैत्रीपूर्ण टी-20 क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें अलीगढ़ पुलिस-11 ने 14 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
पुलिस-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 155 रन बनाए। ओपनर चंदन राठौर ने 36 गेंदों पर 51 रन बनाए, जबकि अंकित चौधरी ने 17 गेंदों पर 29 रन की तेज पारी खेली। एसएसपी नीरज जादाैन ने 20 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासन-11 की ओर से अभय सिंह ने 42 गेंदों पर 49 रन बनाकर संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन पुलिस-11 की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 141 रन ही बना सकी।
एसएसपी ने दो ओवर में 18 रन देकर डीएम अविनाश कुमार का अहम विकेट लिया। रवि देशवाल व अभय सिंह ने दो- दो विकेट लिए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चंदन राठौर को प्लेयर ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रवीण कुमार यादव आदि थे।