फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को शिकार बना जहरखुरानों ने उड़ाए तीस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस द्वारा दिल्ली से अलीगढ़ आ रहे युवक से जहरखुरान अपना शिकार बना तीस हजार रुपये, मोबाइल व बैग लूट कर फरार हो गए। वहीं पीड़ित शनिवार की सुबह गांधी पार्क बस स्टैंड के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसके परिजनों होश आने पर अपने साथ ले गए। प्रेमपाल सिंह पुत्र सोनपाल सिंह निवासी गांव काजमाबाद अतरौली दिल्ली के होटल में कर्मचारी था।
वह शनिवार को छुट्टी लेकर वहां से घर आने को रोडवेज बस में सवार हुआ। इसी दौरान उसे बस में बैठे जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया और गांधी पार्क बस स्टैंड पर फेंक कर भाग गए। होश आने पर पीड़ित ने बताया कि जहरखुरानों ने उसकी जेब में रखे तीस हजार रुपये, मोबाइल व बैग पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें