फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप कर्मियों का चालान काटने पर पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने काटा हंगामा

Sun, 23 Jun 2019 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

बिना हेलमेट लगाए बाइक सवारों को पेट्रोल बेचना तीन पंप कर्मियों को भारी पड़ गया। थाना बन्नादेवी इंस्पेक्टर अरुणा राय ने शनिवार को सारसौल चौराहे के पास से तीन पेट्रोल पंप कर्मियों को हिरासत में ले लिया। इन तीनों का थाने पर लाकर चालान काट दिया। 

विज्ञापन


इधर, पंप कर्मियों के चालान काटे जाने की सूचना पर पेट्रोल पंप एसोसिएशन के दर्जनों पदाधिकारी और सदस्य थाने पर पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया।  वाकया दोपहर करीब 12:30 बजे का है।

अरुणा राय सारसौल चौराहा की ओर गश्ती पर निकली थीं। यहां उन्होंने एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को बिना हेलमेट लगाए वाहन को चालकों भी पेट्रोल बेचते हुए देख कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


इसके साथ ही दो अन्य पेट्रोल पंपों पर भी चेकिंग कर वहां से भी एक-एक कर्मचारी को उठा लिया। तीनों का थाने पर लाकर चालान काट दिया। इधर, इस बात की भनक पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सदस्यों को लगी तो वह थाने पर पहुंच गए। हालांकि इंस्पेक्टर ने उन्हें शासन के नियम-कायदों का हवाला देकर शांत करा दिया। बाद में उन कर्मचारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। 

सिपाही का भी काटा चालान
अरुणा राय ने शनिवार को अपने ही थाने के एक सिपाही का बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चालान काट दिया। सिपाही ने रविवार से हेलमेट पहनकर आने का आश्वासन दिया, लेकिन इंस्पेक्टर ने एक न सुनी। थाने पर दिन भर इंस्पेक्टर की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें