फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Rashtriya Bal Puraskar: बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक मांगे आवेदन, ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

Sat, 18 May 2024 05:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 18 वर्ष से कम के बच्चों को बहादुरी, खेल, समाज सेवा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आधिकारिक वेबसाइट - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न श्रेणियों में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन 1 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसमें चयनित बच्चों को राष्ट्रपति सम्मानित करते हैं।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 18 वर्ष से कम के बच्चों को बहादुरी, खेल, समाज सेवा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। 
    
ऐसे करें आवेदन
अलीगढ़ जनपद ऐसे बच्चे जिन्होंने उपर्युक्त क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो वह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की वेबसाइट https://awards.gov.in/Home/AwardLibrary पर जाकर पात्रता एवं आवेदन पत्र भरने के नियम व शर्तों का पालन करते हुये 31 जुलाई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले अपना यूजर नेम, पासवर्ड बनाकर लॉग इन करना होगा, उसके बाद आवेदन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें