ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सोढ़ी ने कहा कि पीएम मोदी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में एक लाख कैडेट की तादाद बढ़ा दी है। साथ ही उन्होंने सभी कैडेट से एनसीसी प्रशिक्षण में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपेक्षा भी की है।
बुधवार को ग्रुप कमांडर ने सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ सिंघारपुर में एनसीसी कैडेट्स के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
ड्रिल प्रतियोगिता में डीएस कॉलेज प्रथम, एसवी कॉलेज द्वितीय, क्विज प्रतियोगिता में एसआईसी पलसेड़ा प्रथम व एआईसी हरदुआगंज द्वितीय स्थान पर रहा, जिसे ग्रुप कमांडर ने पुरस्कृत किया। इसके अलावा एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रतियोगिता में तमिलनाडु निदेशालय को पराजित करने वाली 8वीं यूपी बटालियन के पार्थ राज सिंह, सैफुल्ला, कलीमुद्दीन, प्रवीण, प्रतीक, अभय, शिवम, सचिन, आदर्श, जयंत, कृष्णा कैडेट्स व उत्तर प्रदेश टीम के नेतृत्वकर्ता कैप्टन एके सिंह को ब्रिगेडियर सोढ़ी ने प्रतीक चिह्न प्रदान किया। कर्नल आरके सांगवान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कर्नल एके सिंह, कर्नल मनीष श्रीवास्तव, मेजर प्रमोद कुमार श्रोतिय ,कैप्टन अरुण कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट अनूप कुमार, लेफ्टिनेंट विवेक सेंगर, लेफ्टिनेंट विवेक कुमार, लेफ्टिनेंट सतीश कुमार, सीटीओ विपिन कुमार, सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन राम अवतार सिंह, सूबेदार मोतीराम, सूबेदार रूपा राम, हवलदार संदीप, सीएचएम भवानी सिंह आदि मौजूद रहे।