फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Rally : 25 जनवरी को अलीगढ़ में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे पीएम मोदी, यहां हो सकती है रैली

Mon, 15 Jan 2024 12:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को यहां होने वाली भाजपा ब्रज प्रदेश और पश्चिम क्षेत्र के नवमतदाता और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री देश भर में विधानसभा क्षेत्र वार पांच-पांच हजार नवमतदाताओं से आनलाइन संवाद भी करेंगे। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद अलीगढ़ से करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को यहां होने वाली भाजपा ब्रज प्रदेश और पश्चिम क्षेत्र के नवमतदाता और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री देश भर में विधानसभा क्षेत्र वार पांच-पांच हजार नवमतदाताओं से आनलाइन संवाद भी करेंगे। 

विज्ञापन


इस सम्मेलन में करीब दो लाख कार्यकर्ताओं को लाने की तैयारी की जा रही है। 14 जनवरी को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने इसकी तैयारियों पर मंथन किया। भाजपा महानगर के संयोजन में होने वाली रैली की जिम्मेदारियां तय कीं। उत्तर प्रदेश में कुल तीन बड़े कार्यक्रम होने हैं। इसकी शुरूआत अलीगढ़ से हो रही है और इसके बाद आजमगढ़ व लखनऊ में सम्मेलन होंगे। 

अलीगढ़ में ब्रज व पश्चिम क्षेत्र के छह मंडलों अलीगढ़, आगरा, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद और सहारनपुर के 38 जिलों के कार्यकर्ता व नवमतदाता शामिल होंगे। चूंकि उसी दिन मतदाता दिवस भी होता है तो उसी दिन प्रधानमंत्री विधानसभा क्षेत्रवार एक-एक विधानसभा पर दो स्थानों पर पांच-पांच हजार नवमतदाताओं को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। इसलिए तैयारी की जा रही है कि यह संबोधन भी अलीगढ़ से ही कराया जाए और कार्यक्रमों का जिम्मा युवा मोर्चा को दिया गया है। अलीगढ़ में होने आयोजन की जिम्मेदारी भाजपा महानगर को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें