फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रोफेशनल स्केटिंग कैंप में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
प्रोफेशनल स्केटिंग कैंप में बच्चे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में शुक्रवार को प्रोफेशनल स्केटिंग कैंप का शुभारंभ हुआ। कैंप में नन्हे बच्चों से लेकर सीनियर खिलाड़ियों तक ने भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
कैंप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक बंसल और जिला ओलंपिक संघ के महासचिव मजहर उल कमर ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र में छोटे खिलाड़ियों ने स्केट पर संतुलन बनाना सीखा, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने शॉर्ट रेस, लॉन्ग रेस, टाइम ट्रायल, जिक-जैक, म्यूजिकल कोन, बैक रेस और स्केटिंग खो-खो जैसे इवेंट्स में अभ्यास कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महासचिव प्रदीप रावत ने बताया कि कैंप के माध्यम से खिलाड़ियों को 10 मई को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली नेशनल स्केटिंग खो-खो चैंपियनशिप 2026 के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष विवेक बंसल ने कहा कि इस तरह के कैंप खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अच्छा अवसर देते हैं। इस मौके पर डॉ. नीलम पाराशर, रिंकू दीक्षित, रजनीश जैन, वंशिका चौहान, अंशु कालरा, नितेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें