फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया : सराफा बाजार में रौनक, शगुन की खरीदारी के लिए भीड़

विज्ञापन
मैरिस रोड ​स्थित एक शोरूम में गहने पसंद करतीं युवतियां। - फोटो : samvad
विज्ञापन
सुख-समृद्धि के प्रतीक माने जाने वाले अक्षय तृतीया पर्व को लेकर सराफा बाजार में उत्साह देखा जा रहा है। सहालग के चलते बाजारों में ग्राहकों की खासी भीड़ जुटने लगी है। ज्वेलर्स ने भी इस विशेष दिन के लिए नई डिजाइन और आकर्षक ऑफर्स के साथ पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन



शहर के प्रमुख ज्वेलर्स का कहना है कि लोग इस दिन को इतना शुभ मानते हैं कि उन्होंने अपनी पसंदीदा ज्वेलरी की बुकिंग पहले ही करा ली है। जहां एक ओर बाजार में भीड़ है, वहीं सोने की बढ़ती कीमतों का असर भी दिख रहा है।

क्या कहते हैं कारोबारी

बड़ी संख्या में ग्राहकों ने गहने बुक कर दिए हैं, जिन्हें अक्षय तृतीया के विशेष मुहूर्त पर लेकर अपने घर जाएंगे।
- राकेश कुमार, राधे-श्याम राकेश कुमार ज्वेलर्स

अक्षय तृतीया पर पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर कारोबार की उम्मीद है। सोना सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि वक्त की कसौटी पर खरा उतरने वाला सबसे सुरक्षित निवेश है।
विज्ञापन

- देवेश वी रंजन , केआर ज्वेलर्स

धार्मिक शगुन और आगामी शादियों की वजह से बाजार में एक बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। शादियों का सीजन और अक्षय तृतीया का मेल बाजार के लिए संजीवनी है।
- आशुतोष गुप्ता , राधे-श्याम पंकज कुमार ज्वेलर्स




शोरूम पर पूरी तैयारी है और इस बार ग्राहक हल्के वजन की ज्वेलरी की मांग ज्यादा कर रहे हैं, जो निवेश और पहनावे दोनों लिहाज से बेहतर है। -प्रियांक गुप्ता, दिनेश ज्वेलर्स

अब लोग मुहूर्त का इंतजार नहीं करते, बल्कि अपनी पसंद की ज्वेलरी पहले ही बुक करा लेते हैं, ताकि शुभ दिन पर उसे घर ले जा सकें।- विशाल गुप्ता , राधे-श्याम रोहिताश कुमार ज्वेलर्स

अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी को ''अक्षय'' (कभी न घटने वाला) फल देने वाला माना जाता है, इसलिए लोग बाजार में खूब खरीदारी कर रहे हैं।
मोंटी अग्रवाल, सोनी ज्वेलर्स



कीमतों में तेजी की वजह से कुछ मध्यमवर्गीय ग्राहक अभी भी इंतजार कर रहे हैं कि दाम थोड़े कम हों तब वे बाजार का रुख करें।
योगेन्द्र गर्ग नकुल ज्वेलर्स


ज्वेलर्स ने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर्स दिए हैं। हालांकि अभी कुछ लोग केवल मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अक्षय तृतीया के दिन बाजार में रिकॉर्ड भीड़ रहने की उम्मीद है।- पंकज गर्ग , पंकज ज्वेलर्स

मैरिस रोड स्थित एक शोरूम में गहने पसंद करतीं युवतियां।- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें