फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: उन खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज, जो खेल रहे अपनी उम्र छिपाकर

Mon, 06 Feb 2023 12:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अब किसी भी खिलाड़ी को एथलेटिक्स संघ के सचिव के चक्कर प्रमाण पत्र के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे। खिलाड़ी के ई-मेल आईडी पर प्रमाण पत्र भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
खिलाड़ी प्रतीकात्मक - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन खिलाड़ियों पर गाज गिरने वाली है, जो अपनी उम्र छिपाकर खेलते हैं। ऐसे खिलाड़ियों को एथलेटिक्स मीट में खाने-रहने की सुविधा नहीं मिलेगी। यह व्यवस्था 10 से 12 फरवरी तक पटना में होने वाली राष्ट्रीय अंतर्जनपदीय जूनियर एथलेटिक्स मीट से लागू होगी। यह आदेश एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने देशभर के सभी जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव को दिए हैं।

विज्ञापन


जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी ने बताया कि जूनियर एथलेटिक्स मीट, पटना में देशभर के 599 जिले की खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को इस संबंध में ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें फेडरेशन के प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन ललित भनोट ने बताया कि एथलेटिक्स मीट में जो खिलाड़ी ओवरएज होंगे, उन्हें खाने और रहने की व्यवस्था नहीं दी जाएगी। मीट में डोपिंग और ओवरएज खिलाड़ियाें पर पूरी नजर रखी जाएगी।

शमशाद ने कहा कि बैठक में यह भी आदेश जारी किए गए है कि अब किसी भी खिलाड़ी को एथलेटिक्स संघ के सचिव के चक्कर प्रमाण पत्र के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे। खिलाड़ी के ई-मेल आईडी पर प्रमाण पत्र भेज दिए जाएंगे। सभी खिलाड़ियों को बायोमीट्रिक और मेडिकल जांच कराना जरूरी है। डोपिंग के बारे में सेमिनार होगा, जिसमें सचिव, प्रशिक्षक और प्रबंधक को जानकारी दी जाएगी। शमशाद ने कहा कि खिलाड़ियों को एक पत्र भी देना होगा, जिसमें ओवरएज पाए जाने पर वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के लिए बनी उत्पीड़न निवारण समिति
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी ने बताया कि फेडरेशन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंजू बॉबी जाॅर्ज की अध्यक्षता में खिलाड़ियों को लेकर उत्पीड़न निवारण समिति बनाई गई है। पटना में होने वाली राष्ट्रीय अंतर्जनपदीय जूनियर एथलेटिक्स मीट में जिले के 10 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें