फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में भेजे 51 थाली और थैला, ली स्वच्छ बनाए रखने की शपथ

Sat, 28 Dec 2024 09:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रयागराज के महाकुंभ को स्वच्छ बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संगठन थाली और थैला अभियान चला रहा है। महाकुंभ को स्वच्छ बनाए रखने के लिए 51 थाली और थैला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
थाली और थैला दिखाते स्वच्छता प्रहरी - फोटो : संगठन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से चलाए जा रहे थाली और थैला अभियान में महाकुंभ को स्वच्छ बनाए रखने के लिए 51 थाली और थैला भेजे गए हैं। सासनी गेट स्थित काली माता मंदिर पर हाथों में थाली और थैला लेकर महाकुंभ को स्वच्छ बनाए रखने के लिए शपथ ली। 

विज्ञापन


आरएसएस के विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि महाकुंभ को स्वच्छ बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। विभाग कार्यवाह योगेश आर्य ने कहा कि स्वच्छता प्रहरियों ने तो अभी यह शुरुआत की है, आगे जब भी अपनी संस्कृति को बचाने की जरूरत पड़ेगी तो पूरे जी जान से जुट जाएंगे। सह विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ आनंद ने कहा कि हमारे स्वच्छता प्रहरी हर परिस्थितियों में काम करने के लिए तैयार रहते हैं। वह सुबह उठकर शहर के गली-मोहल्लों और मंदिर की साफ-सफाई करते हैं। महाकुंभ को स्वच्छ बनाने के लिए उन्होंने थाली और थैला भेज कर अपना योगदान दिया है। 
विज्ञापन


महानगर संघचालक अजय सराफ ने कहा कि स्वच्छता प्रहरियों का काम अनुकरणीय है। इनकी हरित महाकुंभ की यह अपील निश्चित रूप में घर-घर पहुंचेगी। महानगर प्रचारक विक्रांत ने कहा कि स्वच्छता प्रहरियों ने पूरे देश को संदेश दिया है कि वह भी हरित महाकुंभ अभियान से जुड़े और महाकुंभ को भव्य दिव्य बनाएं।  
विज्ञापन


महानगर कार्यवाह रतन कुमार ने कहा कि स्वच्छता प्रहरी सामाजिक समरसता की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। बचपन में  हम लोग भी इनके परिवार की माताओं को दादी और ताई कहकर बड़े आदर के साथ पुकारते थे। इस दौरान विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा, रघुनाथ लोधी, मयंक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें