फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा बैंक स्थापित

विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कालेज के पैथोलॉजी विभाग के ब्लड बैंक में प्लाज्मा बैंक स्थापित हो गया है। कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए मरीजों से प्लाज्मा हासिल कर उसे संग्रह किया जाएगा। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी से कोविड मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।
विज्ञापन

जेएनएमसी प्राचार्य एवं सीएमएस प्रो. शाहिद ए सिद्दीकी ने कहा कि कालेज के पास बुनियादी ढांचा और उपकरण मौजूद हैं और स्वास्थ्य कर्मियों को प्लाज्मा के संग्रहण और भंडारण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पैथोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. एसएच आरिफ ने कोविड मरीजों से अपील की है कि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के 14 दिनों के बाद प्लाज्मा दान कर सकते हैं। दानदाता की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए और उनका वजन 50 किलोग्राम से कम नहीं होना चाहिए।
किस को दान नहीं करना चाहिए प्लाज्मा
प्रो. आरिफ ने बताया कि गर्भवती महिलाएं, इंसुलिन लेने वाले डायबिटीज के मरीज तथा हृदय, गुर्दे और फेफड़ों के रोग से पीड़ितों को प्लाज्मा का दान नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

प्लाज्मा दान करने को कहां संपर्क करें
ब्लड बैंक के इंचार्ज प्रो. कफील अख्तर ने बताया कि दान के इच्छुक लोग एचआईवी कांउसलर सुहेल अब्बास के मोबाइल नंबर 9410061472 तथा चिकित्सा अधिकारी डा. फवाद खान से 9457990934 और डा. स्मृति प्रसाद से 9358203015 से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। प्रो. कफील ने कहा कि अलीगढ़ जनपद में लगभग 800 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। वह प्लाज्मा का दान करने के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें