फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पौधारोपण की क्या जरूरत: शेखा झील में पौधरोपण पर मंत्री ने किया सवाल खड़ा, विधायक के साथ भी हुआ अजीब

Wed, 09 Jul 2025 11:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य पौधरोपण के बाद जैसे ही मंच की ओर बढ़ीं तो पौधरोपण अभियान के लिए झील के चयन पर सवाल खड़े करते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब झील में पहले से ही तमाम पेड़-पौधे लगे हुए हैं तो यहां पौधरोपण की क्या जरूरत है?
विज्ञापन
शेखाझील पर पौधा रोपित कर पानी देतीं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत 9 जुलाई सुबह शेखा झील पक्षी विहार से हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सबसे पहले मौलश्री का पौधा लगाया। कहा कि सफल पौधरोपण भाषण से नहीं हो सकता, अपनी मां-दादी के नाम से भावनात्मक रूप से पौधा लगाएं, तभी आप उसकी देखभाल कर सकेंगे। इसी भावना के साथ बेटी के नाम पर पौधा लगाएं।

विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुबह 10:30 बजे झील पहुंची, जहां वन विभाग की ओर से मंत्री को स्मृति चिन्ह के साथ चंदन का पौधा दिया गया। कोल विधायक अनिल पाराशर और इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी ने मानक के अनुरूप लंबे पौधे लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन


पौधरोपण के लिए शेखा झील का चयन क्यों: मंत्री
प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य पौधरोपण के बाद जैसे ही मंच की ओर बढ़ीं तो पौधरोपण अभियान के लिए झील के चयन पर सवाल खड़े करते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब झील में पहले से ही तमाम पेड़-पौधे लगे हुए हैं तो यहां पौधरोपण की क्या जरूरत है? जबकि ऐसे स्थान का चयन करना था जहां पौधरोपण ज्यादा जरूरी था

मंच पर जगह नहीं मिली तो नाराज हुए विधायक

कार्यक्रम में मंत्री के आने में हुई देरी के चलते सभी सांसद, विधायक नीचे पड़े सोफे पर बैठे रहे। जब अतिथि आते रहे और नीचे सोफे पर जगह कम पड़ने लगी तो सभी एकराय होकर मंच पर बैठने चले गए। मंच पर जगह घिरती देख नीचे रह गए इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी का गुस्सा फूट पड़ा। प्रोटोकॉल का हवाला देकर आयोजकों से नाराजगी जाहिर की, इस दौरान गुस्से में मुंह से अपशब्द भी बाहर निकला। जगह मिलने पर वह जिलाध्यक्ष के पास मंच पर बैठ गए। वहीं डीएम, एसएसपी और सीडीओ नीचे सोफे पर ही बैठे रहे। इस संबंध में विधायक सहयोगी का कहना है कि मंच पर अन्य लोग कुर्सियों पर जम गए थे, इसलिए प्रोटोकॉल का हवाला दिया गया था।

झील में सबमर्सिबल पंप से पानी, बाद में जाता है नाले में
एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शेखा झील में सबमर्सिबल पंप से पानी भरा जा रहा है, जो बाद में नाले में चला जाता है, वन विभाग इस पर ध्यान दे। सांसद सतीश गौतम ने अभियान को रोजाना जारी रखने पर जोर दिया। जिला वन अधिकारी नवीन शाक्य ने बताया कि झील पर 650 पौधे रोपित किए गए हैं। इसमें मौलश्री, पीपल, कदंब, जामुन, अर्जुन, बरगद आदि हैं। कार्यक्रम का संचालन अतरौली रेंजर अरविंद कुमार ने किया।
विज्ञापन

कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी किया पौधरोपण

इस मौके पर डीएम संजीव रंजन, एसएसपी संजीव सुमन, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, एमएलसी तारिक मंसूर (पूर्व वीसी एएमयू), एमएलसी ऋषिपाल सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजीनियरिंग राजीव शर्मा, महापौर प्रशांत सिंघल, धनीपुर ब्लॉक प्रमुख पूजा दिवाकर मौजूद रहे। पीएमश्री भोजपुर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसके इंटर कॉलेज जलाली व दीक्षित महाविद्यालय व इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें