फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अलीगढ़ में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, 30 तैयार और अधबने तमंचे बरामद, तीन शातिर गिरफ्तार

Tue, 08 Jul 2025 06:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तमंचा फैक्टरी चलाते पकड़े गए तीनों आरोपियों के बाद पुलिस व एसटीएफ की दो टीमें इस खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। पलवल के खरीददार सलीम समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बरामद अवैध हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी स्थित माैलाना आजाद नगर में चल रही अवैध हथियार फैक्टरी को एसटीएफ बरेली यूनिट ( स्पेशल टास्क फोर्स ) व क्वार्सी पुलिस ने 8 जुलाई को संयुक्त छापेमार कार्रवाई में पकड़ लिया। टीम ने माैके से फैक्टरी से 32 तमंचे बने व छह अधबने तमंचे, बनाने के उपकरण समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। यहां बने तमंचों की दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा आदि राज्यों में बिक्री की जाती थी।

विज्ञापन


एसटीएफ बरेली यूनिट के एएसपी अब्दुल कादिर के अनुसार क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी स्थित माैलाना आजाद नगर गली नंबर चार में एक मकान में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी चलने की जानकारी मिली। जिस पर एसटीएफ बरेली यूनिट की टीम उपनिरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में अलीगढ़ आ गई। क्वार्सी पुलिस की मदद से टीम ने मौलाना आजाद नगर में एक मकान पर छापेमार कार्रवाई की। 
विज्ञापन


यहां से टीम ने बबलू निवासी गली नंबर 04, मौलाना आजाद नगर, क्वार्सी, अरशद निवासी मोहल्ला शिवपुरी थाना छर्रा हाल निवासी वहीद नगर, क्वार्सी, मनोज सिंह निवासी धनीपुर, महुआखेडा को गिरफ्तार किया है। टीम को मकान के कमरे में चल रही फैक्टरी से 32 बने हुए तमंचे, छह अधबने तमंचे, 34 बैरल, दो खोखा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, 190 रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके अलावा माैके से इन्हें बनाने के तमाम उपकरण भी बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि लंबे समय से अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी चला रहे हैं । 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अवैध फैक्टरी में अवैध शस्त्र बनाने में हम आधुनिक यंत्रों वेल्डिंग मशीन, उन्नत किस्म का वर्मा आदि का उपयोग करते हैं । प्रतिदिन 25-30 अवैध तमंचे 315 बोर के बनाते हैं। जिसे खरीददार मनोज सिंह व सलीम निवासी पलवल खरीदकर दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा आदि राज्यों में अच्छे दामों पर सप्लाई करते हैं। मनोज सिंह ने बताया कि बबलू व अरशद से अवैध तमंचे 315 बोर खरीदकर पलवल निवासी सलीम के अलावा दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा आदि राज्यों में अपने दूसरे एजेंटों के माध्यम से तमंचों की बिक्री करता है। 

एसटीएफ के एएसपी अब्दुल कादिर ने बताया कि इस मामले में थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें आरोपी बबलू के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। जबकि अरशद के खिलाफ थाना अतरौली व क्वार्सी में चार मुकदमे दर्ज हैं। जबकि मनोज सिंह के खिलाफ थाना गुन्नौर जनपद संभल, थाना अवागढ़ जनपद एटा, थाना रकाबगंज कमिश्नरेट आगरा समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। 

खंगाला जा रहा नेटवर्क 
तमंचा फैक्टरी चलाते पकड़े गए तीनों आरोपियों के बाद पुलिस व एसटीएफ की दो टीमें इस खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। पलवल के खरीददार सलीम समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें