फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ग्रामीण मार्गाें पर बसें चलाने की योजना अटकी

Wed, 15 Jul 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
रोडवेज बस। - फोटो : Archive
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना जिले में रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। योजना के तहत निजी बस संचालकों से अनुबंध कर ग्रामीण रूटों पर बसें चलाने की तैयारी थी, लेकिन 28 आवेदन मिलने के बावजूद किसी भी संचालक ने अनुबंध प्रक्रिया में रुचि नहीं दिखाई है।
विज्ञापन



प्रदेश सरकार ने मार्च में योजना लागू कर ग्रामीण क्षेत्रों को जिला मुख्यालय से बेहतर बस सेवा से जोड़ने की पहल की थी। इसके लिए परिवहन निगम को चयनित रूटों पर निजी बस संचालकों के साथ अनुबंध करना है। हालांकि अब तक योजना को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका है।


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि विभिन्न रूटों के लिए निजी बस संचालकों से 28 आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन निर्धारित प्रक्रिया में किसी ने आगे रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि संचालकों से संपर्क कर योजना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें