फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: मिट्टी खोदते समय गड्ढा धंसा, दबने से दो बच्चों की मौत, एक बच्ची और दो महिलाएं घायल

Sun, 19 Jan 2025 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ऋतिक और प्रियंका नीचे की ओर गड्ढे में उतरकर मिट्टी खोद रहे थे। अचानक से मिट्टी धसक गई। इससे पांचों गड्ढे में नीचे चले गए और मिट्टी में दब गए।
विज्ञापन
यहीं पर हुआ मिट्टी धंसने से हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18 जनवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे गांव छेरत में मिट्टी खोदते समय गड्ढा धंस गया। इस गड्ढे की मिट्टी में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई। एक बच्ची और दो महिलाएं घायल हुईं हैं। उन्हें छेरत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


गांव में अनुसूचित जाति की बस्ती के किनारे ही अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति के दो प्लॉट हैं। एक में उन्होंने मकान बना लिया है, दूसरा खाली पड़ा है। खाली प्लॉट में एक गड्ढा है। इसमें कच्चे घरों की पुताई करने वाली मिट्टी निकलती है। बताते हैं कि 18 जनवरी की शाम गांव निवासी रामू की पत्नी क्रांति देवी अपने पुत्र ऋतिक (10), ब्रह्मदेव की पत्नी मछला अपनी बेटी शिवानी और पिंटू की बेटी प्रियंका (10) को साथ लेकर उक्त प्लॉट के गड्ढे से पुताई वाली मिट्टी लाने गईं थीं।

बताते हैं कि ऋतिक और प्रियंका नीचे की ओर गड्ढे में उतरकर मिट्टी खोद रहे थे। अचानक से मिट्टी धसक गई। इससे पांचों गड्ढे में नीचे चले गए और मिट्टी में दब गए। ऋतिक और प्रियंका सबसे नीचे थे। गड्ढा धंसते ही महिलाओं की चीख निकली तो परिजन सहित ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और मिट्टी हटाकर सभी को बाहर निकाला। सभी को तत्काल छेरत के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने ऋतिक और प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


दिन में प्लॉट मालिक नहीं निकालने देता था मिट्टी
बताते हैं कि दिन में प्लॉट मालिक मिट्टी नहीं निकालने देता था। महिलाएं शाम के समय चोरी-छिपे गड्ढा खोदकर मिट्टी ले आती थीं। शनिवार की शाम भी दो महिलाओं ने ऐसा ही किया। वह अपने साथ तीन बच्चों को भी ले गईं। हमेशा की तरह महिलाएं गड्ढे में घुसकर मिट्टी की खुदाई करने लगीं। बच्चे भी उनकी मदद कर रहे थे तभी अचानक मिट्टी धसक गई और सभी इसमें दब गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें