फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: रेस्टोरेंट के सूप में निकली आलपिन, युवक के गले से आया खून, पीड़ित ने दी तहरीर, जांच शुरू

Fri, 22 Aug 2025 06:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रेस्टोरेंट में अग्रवाल युवा संगठन के महामंत्री विवेक अग्रवाल ने जैसे ही सूप पिया, उन्हें गले में कुछ असहजता महसूस हुई। जब उन्होंने उल्टी की, तो उसमें आलपिनों का एक गुच्छा निकला। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग हक्के-बक्के रह गए।
विज्ञापन
सूप प्रतीकात्मक - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक के गले में चली गईं, जिससे उसके गले से खून आने लगा। यह घटना उस समय हुई जब अग्रवाल युवा संगठन के पदाधिकारी वहां एक बैठक कर रहे थे। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से थाना सासनी गेट पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

विज्ञापन


अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि आगामी 5 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन की जयंती की तैयारियों के लिए सासनी गेट के एक रेस्टोरेंट में बैठक चल रही थी। इस बैठक में करीब 40 सदस्य और पदाधिकारी मौजूद थे। सभी के लिए सूप ऑर्डर किया गया।

संगठन के महामंत्री विवेक अग्रवाल ने जैसे ही सूप पिया, उन्हें गले में कुछ असहजता महसूस हुई। जब उन्होंने उल्टी की, तो उसमें आलपिनों का एक गुच्छा निकला। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग हक्के-बक्के रह गए। इस घटना के बाद विवेक अग्रवाल के गले से खून भी आने लगा, जिसके बाद उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में एंडोस्कोपी के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन


इसको लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से रेस्टोरेंट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर बहस और हंगामा हुआ। संगठन ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय इसे एक मामूली घटना बताया। घटना के संबंध में थाना सासनी गेट पुलिस को पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी मृगांक शेखर ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें