- होती लाल वर्मा- वह वंदे मातरम समाचार पत्र के अलीगढ़ रिपोर्टर रहे, जिन्हें सन् 1908 में काला पानी की सजा दी गई। यह देश में किसी गैर-राजनीतिक व्यक्ति को दी गई पहली सजा थी।
- रमेश चंद्र आर्य- वह वीर अर्जुन के सहायक संपादक रहे, जिन्हें 18 जून 1943 को अलीगढ़ जेल में क्रूर यातनाएं दी गईं और वह शहीद हो गए।
- भगवान दास गौतम- वह क्रांतिकारी पत्रकार एवं संपादक थे, जो भगत सिंह के सहयोगी और उनके साथ लाहौर सेंट्रल जेल में निरुद्ध रहे। उन्होंने साइमन कमीशन विरोध में काले झंडे से विरोध प्रकट किया था।
- मदन लाल हितेषी- वह दैनिक प्रकाश अलीगढ़ के संपादक जोकि स्टेशन बम कांड में शामिल रहे।
- अक्षय कुमार जैन- वह टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के संपादकीय प्रभारी रहे। उन्होंने विजयगढ़ क्षेत्र के कई आंदोलनों का संचालन किया। आगरा के समाचार पत्र सैनिक के संपादक कृष्णदत्त पालीवाल उनके अच्छे मित्र थे।
ये रहे मौजूद
इस दौरान डिप्टी कलैक्टर दिग्विजय सिंह, स्वतंत्रता सेनानी परिजन रजनी तौमर, सुरेश चन्द्र शर्मा, बसंत बंसल, धर्मवीर सिंह, कामेश गौतम, प्रशांत हितैषी, मुकेश भारद्वाज, सुरेन्द्र कुमार वार्ष्णेय, सागर मणि वार्ष्णेय, मोहित कुमार, पौपी कुमार, पत्रकार पंकज धीरज, नीरज शर्मा, देवेन्द्र वार्ष्णेय, बीएन शर्मा, राजकुमार, मुकेश कुमार सिंह, पुष्पेद्र कुमार, संजीव शर्मा व उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे।