आरोप है कि 11 मार्च 2024 को उसके जन्मदिन पर दिव्यांश उसे बाहर घुमाने ले जाना चाहता था। मगर उसने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। वह लगातार सोशल मीडिया, व्हाट्सएप पर चैटिंग व फोन पर बातचीत करता रहा। अप्रैल 2024 में दिव्यांश मुदगल व उसका दोस्त प्रभात अपनी गाड़ी से उसे दो बार कुसुम पैलेस नरौना 12 नंबर, अतरौली में घुमाने के बहाने से ले गए। दिव्यांश उर्फ आयुष ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा तो इसका घोर विरोध किया। इसके बाद वह वापस लौट आए। इस बात को लेकर दिव्यांश कहता रहा कि शादी होगी तो संबंध बनाने में क्या आपत्ति है। इसके बाद लगातार चैटिंग व मुलाकात जारी रही। दोस्त प्रभात की गाड़ी लेकर आता और हम लोग घूमने जाते रहते थे।
बनाता रहा शारीरिक संबंध
नवंबर 2024 में दो बार वैलकम होटल सारसौल (साईं विहार ) व जुलाई 2024 में मन्नत होटल क्वार्सी, सपा कार्यालय के सामने ले गया और लगातार गलत काम करने के लिए प्रेरित करता रहा और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा, लेकिन शादी नहीं की। सोशल मीडिया अकाउंट पर अश्लील बातें व इमेज भेजता रहा। 3 फरवरी 2025 को दिव्यांश उर्फ आयुष मुदगल बाइक से साजन होटल जादौन नगर चिकावटी मोड़ थाना लोधा ले गया। जहां उसने शारीरिक संबंध बनाए और उक्त बात किसी को न बताने को कहा। फिर इस बात को सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए 24 अप्रैल 2025 को उसी होटल में बाइक से ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
शादी का झांसा देता रहा और कहा कि आगे भी जब भी बुलाऊं तो आना होगा। अब हम पति-पत्नी की तरह रहेंगे। नहीं तो यह बात में सार्वजनिक कर दूंगा। इस बारे में उसने परिजनों को जानकारी दी तो उन्होंने दिव्यांश के पिता अनिल मुद्गल, माता संध्या मुदगल व ताऊ विजय मुदगल, भाई रुद्रांश, दोस्त प्रभात से बातचीत की तो वे आग बबूला हो गए। उसे गलत ठहराकर पिता, बहन, जीजा को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। साफ कह दिया कि हम तुम्हारी बेटी को अपने घर की बहू नहीं बनाएंगे। सीओ गभाना संजीव तोमर ने बताया है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।