फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सामुहिक दुष्कर्म में आरोपी के मददगार को दबोचा, पांच आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

Sun, 17 May 2026 04:11 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि गाजियाबाद के विजयनगर की पीड़िता को आरोपी युवक चार अप्रैल को शादी का झांसा देकर अलीगढ़ के बौनेर स्थित होटल ग्रीन पैलेस ले आया। होटल के कमरे में महिला को बंधक बनाकर आरोपी युवक और होटल मालिक ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बौनेर स्थित होटल ग्रीन में गाजियाबाद की महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट के मामले में पुलिस ने छठवें आरोपी गुड्डू उर्फ खजान बाबू निवासी भुजपुरा नगला आशिक को भी गिरफ्तार लिया। आरोपी घटना के वक्त होटल में ही रह रहा था। उसकी संलिप्तता पीड़िता के बयानों के बाद सामने आई। गुड्डू ने मुख्य आरोपी की मदद की थी।

विज्ञापन


पुलिस जांच के अनुसार गाजियाबाद के विजयनगर की पीड़िता को आदिल नाम का युवक चार अप्रैल को शादी का झांसा देकर महिला को अलीगढ़ के बौनेर स्थित होटल ग्रीन पैलेस ले आया। होटल के कमरे में महिला को बंधक बनाकर आरोपी आदिल और होटल मालिक वीरू ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस पूरी साजिश में होटल की महिला रिसेप्शनिस्ट और एक स्थानीय प्रधान सहित तीन अन्य लोग भी शामिल थे। 16 अप्रैल की रात को आरोपियों ने महिला के साथ बुरी तरह मारपीट की और उसे अधमरी हालत में होटल से बाहर फेंक दिया।

थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर के मुताबिक पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी आदिल, होटल संचालक वीरू, महिला रिसेप्शनिस्ट और प्रधान समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब अदालत में दर्ज हुए पीड़िता के बयानों के आधार पर छठे आरोपी गुड्डू उर्फ खजान बाबू को भी दबोच लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें