फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंगलायतन विवि में पीएचडी प्रवेश परीक्षा 8 जनवरी को, 200 से अधिक परीक्षार्थी लेंगे भाग

Sat, 07 Jan 2023 10:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के मंगलायतन विश्वविद्यालय में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 8 जनवरी को होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी।  200 से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
मंगलायतन यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के मंगलायतन विश्वविद्यालय में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा का आयोजन  8 जनवरी 2023 को होगा।  200 से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने बताया कि पीएचडी की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। परीक्षा के आयोजन को लेकर विवि प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए पहले ही गाइड लाइन जारी की जा चुकी है। 

डायरेक्टर रिसर्च प्रो. अशोक पुरोहित ने बताया कि परीक्षा में 200 से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे। जिसमें मैनेजमेंट, विधि, फार्मेसी, इंजीनियरिंग, कला आदि संकाय के विभिन्न विषयों के लिए परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें