फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दागी पेट्रोल पंपों पर मिल रहा है पेट्रोल

Mon, 21 Aug 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल डिस्पेंसर यूनिट के पल्सर बोर्ड से छेड़छाड़ करने के आरोपों से घिरे पंप स्वामी अभी तक धड़ल्ले से पेट्रोल बेंच रहे हैं। इन पंप स्वामियों के डीजल लाइसेंस निरस्त हो चुके हैं इसलिए डीजल की बिक्री बंद है लेकिन अब तक पेट्रोल के लाइसेंस निरस्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप के लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया पेट्रोलियम कंपनियों के माध्यम से होनी है इसलिए इस संबंध में उन कंपनियों से पत्राचार किया जाएगा। गौर हो कि मई महीने में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद पेट्रोल पंपों पर सघन जांच पड़ताल हुई थी। इसमें जिले में आठ पंपों पर पल्सर बोर्ड से छेड़छाड़ पाई गई थी। डीजल लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई 15 जुलाई 2017 को हुई थी।
  ‌‌इन पंपों पर हुई कायऱ्र्यवाही

 06 मई को स्टैंडर्ड ऑटो मोबाइल एटा चुंगी चौराहा की चेकिंग में जेड लाइन मॉडल की मशीन के पल्सर कार्ड की आईसी पर सोल्डरिंग मिली। ये पंप एचपीसीएल कंपनी का है।
विज्ञापन


11 मई को नवभारत ऑटो मोबाइल जीटी रोड पर पल्सर बोर्ड की आईसी पर टैंपरिंग के निशान मिले। ये पंप भी एचपीसी कंपनी का है। 

01 जून को गौतम गौतम इंडियन ऑयल टैंटी रोड बिरौला खैर में डिस्पेंसिंग मशीन के एन टू नाजिल के पल्सर में संदिग्ध छेड़छाड़ मिली। ये आईओसीएल कंपनी का पंप है। 

03 जून को पंडित नेकराम शर्मा फ्यूल स्टेशन टप्पल पलवल रोड की डिस्पेंसरिंग मशीन में अतिरिक्त तार पाया गया। ये पंप एस्सार कंपनी का है। 

07 जून को एमएस एस्सार फ्यूल प्वाइंट बरौली बाईपास रोड में चारों पल्सर में तारों के द्वारा सोल्डरिंग की गई मिली। ये पंप भी एस्सार कंपनी का है। 

13 जून को शहीद राजवीर सिंह फिलिंग स्टेशन नरौना अकापुर में एचएसडी पल्सर को जाने वाली केबिल टैंपर मिली और अतिरिक्त तार की छेड़छाड़ मिली थी। ये पंप आईओसीएल कंपनी का है। 
विज्ञापन


21 जून को महेश्वरी किसान सेवा केंद्र छर्रा रोड अतरौली में डिस्पेंसरिंग मशीन में संदिग्ध टैंपरिंग पाई गई। ये आईओसीएल कंपनी का पंप है। 

23 जून को सार्थक फिलिंग स्टेशन अतरौली छर्रा रोड कल्यान नगर अतरौली में डिस्पेंसिंग यूनिट में संदिग्ध टैपरिंग पाई गई। ये पंप एस्सार कंपनी का है।

दो में मिली थी घटतौली
17 जून को इगलास कृषि विकास केंद्र टीकापुर इगलास में घटतौली मिली, ये पंप वीपीसीएल कंपनी का है। 

16 जून को कमलेश ऑयल कंपनी अलीगढ़ मथुरा रोड सासनीगेट में भी घटतौली मिली, ये पंप एस्सा का है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें