फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA-NRC: भाजपा अध्यक्ष नड्डा, पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ दायर याचिका खारिज

Mon, 08 Apr 2024 10:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एमपी-एमएलए मामलों के विशेष न्यायाधीश एडीजे-13 कोर्ट में भाजपा अध्यक्ष नड्डा, पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ याचिका दायर की गई थी।  निचली अदालत ने याचिका जनवरी में निरस्त कर दी थी। रिवीजन याचिका अपर सत्र न्यायालय ने खारिज करते हुए निचली अदालत के आदेश को पुष्ट किया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ जेपी नड्डा और अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएए-एनआरसी पर उपद्रव को लेकर दायर रिवीजन याचिका एमपी-एमएलए मामलों के विशेष न्यायाधीश एडीजे-13 विकास श्रीवास्तव द्वितीय की अदालत ने भी खारिज कर दी है। इस रिवीजन याचिका में निचली अदालत के आदेश के खिलाफ अपील की गई थी।

विज्ञापन


जिसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह आदि नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया गया था। कहा गया था कि इनके द्वारा रची गई साजिश से उपद्रव हुए और लोगों की जान तक गई। मगर निचली अदालत ने याचिका जनवरी में निरस्त कर दी थी। 

दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता खुर्शीदुर्रहमान की ओर से यह रिवीजन याचिका दायर की थी। जिसमें 156(3) के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह आदि पर मुकदमा दर्ज कराने का अनुरोध किया था। इसमें कहा गया था कि इनके द्वारा सीएए-एनआरसी को लेकर जो बयानबाजी दी गई। संगठन द्वारा प्रचार सामग्री बांटी गई। उससे माहौल बिगड़ा और उपद्रव हुए। इनके बयानों से समाज में विघटन के हालात पैदा हुए और लोगों की जान तक गई। इस मामले में पुलिस स्तर से मुकदमे को दी गई तहरीर पर सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


मामले में एसएसपी से लेकर सीबीआई आदि स्तर पर शिकायत की गई। बाद में सुनवाई न होने पर निचली अदालत में याचिका दायर की गई। वहां से भी उनकी याचिका जनवरी में खारिज कर दी गई। उस आदेश के खिलाफ रिवीजन दायर किया गया था। अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी केएम जौहरी के अनुसार यह रिवीजन याचिका अपर सत्र न्यायालय ने खारिज करते हुए निचली अदालत के आदेश को पुष्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें