परीक्षा में कुल 18576 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 13986 अभ्यर्थी शामिल हुए। 4,590 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल उपस्थिति 75.29 प्रतिशत रही है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 के पहले दिन की पहली पाली की परीक्षा शांतिपूण संपन्न हो गई। अलीगढ़ जिले में पहली पाली में कुल 37 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा हुई।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए कुल 18576 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 13986 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 4,590 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इस प्रकार, परीक्षा में कुल उपस्थिति 75.29 प्रतिशत रही है। परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सुचारू तरीके से संपन्न हुई।
प्रशासन ने इसके लिए व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए थे, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और यातायात प्रबंधन शामिल था। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा के सफल आयोजन पर प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से पांच बजे तक है।