एक महिला रेलवे ट्रैक के सहारे अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। सामने से ट्रेन आ रही थी। वह उसके आगे कूदने वाली थी, तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों की नजर उस पर पड़ गई।
घर से परिजनों से झगड़कर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूद कर जान देने पहुंची। महिला को आरपीएफ कर्मियों की सतर्कता ने बचा लिया। महिला के परिजनों को सूचना देकर स्टेशन पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
घटनाक्रम 6 सितंबर सुबह करीब 10 बजे का है। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सीमा क्रासिंग की तरफ से एक महिला रेलवे ट्रैक के सहारे रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। सामने से ट्रेन आ रही थी। वह उसके आगे कूदने वाली थी, तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने बिना देरी किए महिला को ऐसा करने से रोक लिया।
स्टेशन पर काफी भीड़ जमा हो गई। महिला को आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। जहां उससे पूछताछ की गई। सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि वह पति और परिजनों से झगड़ कर जान देने के लिए स्टेशन पर पहुंची थी। आरपीएफ पोस्ट कमांडर अमित कुमार सिंह ने बताया कि महिला जान देने की इरादे से स्टेशन पर पहुंची थी । पति और परिजनों को सूचना देकर स्टेशन पर बुलाया गया है। महिला को समझाया जा रहा है।