अलीगढ़ के चंडौस थाना क्षेत्र के गांव नगला जैत के घने जंगलों में मवेशी के आधा दर्जन अवशेष मिलने पर गांव के महिला पुरुष ने जमकर हंगामा काटा। सूचने मिलने गभाना एस डी एम अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने ग्रामीण लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव की महिला लकड़ी लेने गई थी तो मवेशी के अवशेषों की सूचना गांव वालों को दी गई। सूचना के करीब एक घंटे बाद एसपी देहात मणिलाल पाटीदार, सीओ गभाना संजीव दीक्षित, एसडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों एवं हिंदूवादी संगठनों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जब अधिकारियों ने जल्द गांव में गोशाला बनवाने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।