फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक दवा और कृषि यंत्रों की खुल सकेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा बढ़ाए गए कोरोना कर्फ्यू के निर्देश के बाद जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने जनपद में 24 मई की सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यह कहा है कि पुराने प्रतिबंधों के बीच जिस प्रकार आवश्यक सेवाएं चल रही थीं। अब कीटनाशक दवा और कृषि यंत्रों से जुड़ी दुकानें खोली जा सकती हैं।
विज्ञापन

बता दें कि एक मई से कोरोना कर्फ्यू लगातार जारी है। अभी तक सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक किराना की दुकानें खोलने की अनुमति थी। इसके अलावा सुबह आठ से 11 बजे तक और शाम को चार से छह बजे तक सब्जी, दूध, दही, फल की बिक्री करने की अनुमति थी।
जबकि मेडिकल स्टोर और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी आवश्यक सेवाएं सुचारू चल रही थीं। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने अब कोरोना कर्फ्यू 24 मई सोमवार तक बढ़ा दिया है। साथ ही कीटनाशक दवा और कृषि संयंत्रों से जुड़े प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें