फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को न पकड़ पाने पर पीड़ित व पुलिस में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दादों थाने के गांव समेंना ततारपुर में पहुंची पुलिस को देखकर छेड़छाड़ का आरोपी भाग निकला। इस पर पुलिस पर गाड़ी का सायरन बजाकर भगाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष की पुलिस वालों से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सायरन बजाने की जरूरत पूछने पर पुलिस वालों ने घर में उनके परिवार वालों को पीटा और घर में घुसकर सामान तोड़ दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी के फरार होने पर आरोप लगाकर मामले के वादी परिवार ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें सिपाहियों के चोटें आई हैं। तोड़फोड़ भी स्वयं ही की है।
पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना पुलिस के अनुसार मारपीट करने वाले सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। समेंना ततारपुर निवासी एक व्यक्ति ने 15 दिन पहले परिवार की एक महिला से छेड़छाड़ पर अवनीश पुत्र गजराज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

वादी के अनुसार पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ रही थी। शनिवार की शाम उन्होंने आरोपी के गांव में होने की जानकारी देकर पकड़ने की गुहार लगाई थी। गांव में घुसते ही पुलिस वालों ने गाड़ी का सायरन बजा दिया। इससे आरोपी घर छोड़कर भाग गया। उन्होंने सायरन बजाने का कारण पुलिस वालों से पूछा तो पुलिस वालों ने उनके घर में घुसकर सामान तोड़ा। रोकने का प्रयास करने पर परिवार की महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया।
उधर कार्यवाहक थाना प्रभारी मदन सिंह का कहना है कि शनिवार की देर शाम पुलिस टीम अवनीश को पकड़ने के लिए समेंना ततारपुर गई थी। वह घर पर नहीं मिला। इस पर वादी पक्ष ने पुलिस पर रुपये लेने का आरोप लगाते हुए हमला बोल दिया। मारपीट की। इसमें सिपाही अरविंद कुमार घायल हुआ जिसका मलखान सिंह जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो पुलिस वालों के हलकी चोटें आई हैं। पुलिस ने वादी के घर नहीं गई। पुलिस वालाें से मारपीट के बाद तोड़फोड़ का नाटक आरोपियों ने स्वयं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें