फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बजरंगदल कार्यकर्ता की हत्या से शहर में रोष, निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
गांधी पार्क चौराहे पर कैंडल जलाकर रिंकू शर्मा को श्रद्धांजलि देते बजरंग दल के सदस्य साथ में पूर्? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बजरंगदल कार्यकर्ता की घर में घुसकर नृशंस हत्या से आक्रोशित युवाओं ने बजरंगदल अलीगढ़ के महानगर संयोजक गौरव शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को गांधीपार्क चौराहे पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां गौरव शर्मा में कहा कि भारत में कुछ अवधारणा को पूरा करने के लिए कायरतापूर्ण हत्याएं की जा रही हैं। धैर्य की सीमा का बांध अब टूटने लगा है।
विज्ञापन

बजरंग दल ऐसे प्रकरणों की घोर निंदा करता है। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के विजेंद्र सिंह, भगत सिंह, आलोक याज्ञनिक, शेखर शर्मा, जगवीर मिश्रा, नरेश, इंद्रपाल सिंह, रीतेश वर्मा, अजय सिंह, अशोक चौधरी, मुकेश राजपूत, यतिन दीक्षित, पारस गुप्ता, भारत गोस्वामी, रवींद्र वार्ष्णेय, मधु आंधीवाल, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, हेमंत भारद्वाज, मुकेश बंटी, कृष्ण कुमार कन्हैया, विमल वार्ष्णेय, मनोज शर्मा, मनीष अग्रवाल बूल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें