फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ जंक्शन पर 8.54 करोड़ से होगी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन को इस बार बजट में भारी भरकम रकम मिली है। इसमें जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 8.54 करोड़ रुपये मिले हैं। इस रकम से जंक्शन के गेट पर डीएफएमडी (डोर मेटल डिटेक्टर मशीन) और लगेज स्कैनर सहित प्लेटफार्म दो व तीन के बीच लाइन फेंसिंग सहित स्टेशन की बाउंड्रीवाल पर कटीले तार लगाने की योजना पर काम चल रहा है। साथ ही कंट्रोल रुम, आंतरिक उपकरण, सीसीटीवी की रिकार्डिंग प्रणाली को और अधिक हाईटेक बनाने पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

एक फरवरी को पेश हुए आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से रेल बजट भी जारी किया गया था। इसमें अलीगढ़ को फ्लाईओवर की सौगात के साथ ही अन्य सुविधाओं के लिए अच्छा-खासा बजट जारी किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 8.54 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। एनसीआर के प्रयागराज डिवीजन के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि अलीगढ़ जंक्शन पर जिन भी सुरक्षा संबंधी उपकरणों की दरकार है। उनका संबंधित विभागों की ओर से प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्द ही अलीगढ़ जंक्शन को हाईटेक रूप से सुरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें