फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: समाधान दिवस में बोले लोग एनसीईआरटी की किताबें पढ़वाएं, निजी स्कूल कर रहे मनमानी

Sun, 06 Apr 2025 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

संपूर्ण समाधान दिवस में निजी स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किताबें लगवाने पर शिकायत आई। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के संरक्षक डोरीलाल चंदेल ने कहा कि निजी स्कूलों के संचालकों द्वारा एनसीईआरटी की किताबों को हटा कर निजी प्रकाशकों की किताबें पढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
एनसीआरटी किताब - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा उठा। निजी स्कूलों में एनसीआरटी की किताबों की जगह निजी प्रकाशकों की मंहगी किताबें लगाने पर शिकायत की गई।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के संरक्षक डोरीलाल चंदेल ने शिकायती पत्र देते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के संचालकों द्वारा एनसीईआरटी की किताबों को हटा कर निजी प्रकाशकों की किताबें पढ़ाई जा रही हैं। इससे अभिभावकों पर महंगाई के दौर में बोझ पड़ रहा है।

इस मौके पर 16 शिकायतें आईं, इनमें से दो का निस्तारण हुआ। एडवोकेट आनंद गौतम ने तहसील में महिला शौचालय बनवाने की मांग उठाई। ज्यादातर शिकायतें राजस्व व पुलिस से संबंधित थी। एसडीएम महिमा राजपूत और तहसीलदार कृष्णगोपाल मिश्रा ने लोगों की शिकायतें सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें