फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पत्नी ने कहा- जा मर जा... और फंदे पर लटक गया किसान नेता, मरने से पहले वीडियो-सुसाइड नोट किया पोस्ट

Sun, 06 Apr 2025 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किसान नेता को पत्नी ने गुस्से में मर जाने को कहा तो उसने अपनी जान दे दी। मरने से पहले किसान नेता ने फेसबुक पर अपनी पत्नी का एक वीडियो और सुसाइड नोट पोस्ट किया था।
विज्ञापन
किसान नेता ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति -पत्नी के बीच झगड़े में पत्नी ने गुस्से में कह दिया कि जा मर जा…इतने पर ही किसान नेता फंदा गले में डालकर झूल गए। परिजनों ने उन्हें जेएन मेडिकल में भर्ती कराया, जहां 5 अप्रैल को उपचार के दौरान किसान नेता की मौत हो गई। मरने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी का एक वीडियो भी फेसबुक पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन


घटना मंगलवार की है और मरने वाले कुलदीप (33) पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर चंदियाना के रहने वाले थे। वह भारतीय किसान यूनियन (अधिकार) के प्रदेश सचिव थे। मंगलवार को ही घटना से पहले उन्होंने फेसबुक पर अपनी पत्नी का वीडियो व एक सुसाइड नोट पोस्ट किया था। हाथ से लिखे एक पर्चे में उन्होंने सीएम को संबोधित करते हुए पत्नी सहित पांच लोगों से अपनी जान को खतरा बताया है और लिखा है कि ये लोग उसे धमकी दे रहे हैं, उसकी मौत के जिम्मेेदार हैं, इन्हें फांसी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि जो वीडियो पोस्ट किया है, वह उन्होंने खुद ही बनाया है। इसमें उनकी पत्नी घर के आंगन में किसी से फोन पर बात करते हुए घूम रही है। वह कुछ कहता है, अचानक वह गुस्से में बोल पड़ती है कि जा मर जा। इसके बाद वह फिर से फोन पर बात करने लगती है और कहती है कि यह नहीं मरेगा, ढोंग कर रहा है, यह तो हमें मारेगा। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ छर्रा धनंजय सिंह ने बताया कि भर्ती युवक की मौत हो गई है। इसके पीछे क्या कारण है, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें