टीम इंडिया सामाजिक संस्था का कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ टीम इंडिया सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड पर सिर के बालों का मुंडन करा कर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करके सबक सिखाने की मांग की।
अलीगढ़ के रेलवे रोड के तांगा स्टैंड बाजार में टीम इंडिया सामाजिक संस्था के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और अपने सिर के बाल मुंडन करवाकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के एक कार्यकर्ता गौरंग ने कहा कि आज हमने देश के सैनिकों की शहादत पर सिर का मुंडन कराया है, जरूरत पड़ेगी तो सिर भी कटा लेंगे। हमारी सरकार से मांग है कि शीघ्र ही पकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए और जवानों की शहादत का बदला लिया जाए।