फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक ‘कोरोना’ लेकर घूम रहे लोग

विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
संक्रमण से जनपद का अब कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं है। शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से कोरोना वायरस पांव पसार रहा है। टप्पल, खैर, छर्रा, अतरौली, इगलास, गभना आदि में तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं। 40 लाख से अधिक आबादी वाले जनपद में पिछले छह महीने में करीब 42 हजार जांचे हुई है, जिसमें 1260 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार तक 1260 संक्रमितों में से 901 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जनपद में 334 सक्रिय मरीज हैैं। 37581 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। और 2334 की रिपोर्ट आनी बाकी है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी का कहना है कि जिनमें कोरोना के लक्षण नजर नहीं आते हैं ऐसे मरीज ज्यादा मिल रहे हैं, जो खतरनाक है। इसमें बीमारी का पता नहीं चलता और लोग संपर्क में आकर संक्रमित होते जाते हैं। इसलिए शासन का जोर अधिक से अधिक लोगों की जांच कर संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करना है। बृहस्पतिवार (आज) से प्रत्येक दिन कम से कम 1500 एंटीजन टेस्ट करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें