फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जेसीबी के आगे लेटे लोग, नलकूप बोरिंग का विरोध-हंगामा

विज्ञापन
नगला मानसिंह में नलकूल का बोरिंग करने पहुंची नगर निगम की टीम का विरोध करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के नगला मानसिंह में नलकूप लगाने की तैयारी कर रहे नगर निगम को विरोध का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर बोरिंग के लिए पहुंचे नगर निगम के ठेकाकर्मियों संग महिलाओं ने हाथापाई तक कर दी और कुछ लोग जेसीबी के आगे लेट गए। लोगों ने जेसीबी व बोरिंग मशीन का डीजल पाइप तक तोड़ दिया। मशीन पलटकर आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान नगर निगम के जीएम जलकल व स्टाफ को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। जीएम जल ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि जब तक फोर्स नहीं मिलेगा, तब तक वहां नलकूप स्थापना का काम नहीं कराया जा सकता।
विज्ञापन

हाल ही में नगर निगम सीमा में आए नगला मानसिंह में जल संकट और पहले से कोई नलकूप या पानी की पाइप लाइन न होने की समस्या के मद्देनजर नया नलकूप स्थापित करना तय किया है। इसी क्रम में वहां एक गली में सड़क पटरी पर ही नगर निगम की संपत्ति को चिह्नित बोरिंग करना तय हुआ है। बृहस्पतिवार शाम वहां नगर निगम की टीम व बोरिंग कर्मचारी पहुंचे, जैसे ही काम शुरू किया तो स्थानीय लोग व महिलाएं यह कहते हुए विरोध में आ गए कि ये जमीन सरकारी नहीं है, बल्कि निजी संपत्ति है। यहां पर बोरिंग नहीं किया जा सकता। उस समय हल्का फुल्का विरोध हुआ। पुलिस भी पहुंची थी। किसी तरह वहां लोगों को समझाकर टीम लौट आई। अब शुक्रवार दोपहर में फिर ठेकेदार के कर्मचारी बोरिंग के लिए जेसीबी व बोरिंग मशीन आदि लेकर पहुंचे। पीछे से खुद जीएम जलकल अनवर ख्वाजा भी पहुंचे।
टीम ने जैसे ही वहां जेसीबी से बोरिंग के लिए गड्ढा खोदना शुरू किया। तमाम महिलाएं व पुरुष विरोध में आ गए। हंगामा करते हुए कुछ लोग जेसीबी के आगे लेट गए। महिलाओं ने दोनों मशीनों के डीजल पाइप तक खींचकर तोड़ दिए। बोरिंग मशीन को पलट दिया गया। उसमें आग लगाने तक का प्रयास किया। हंगामा इस कदर बढ़ गया कि ठेकेदार कर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी। खबर पर इलाका पुलिस पहुंची। तब जाकर कर्मचारियों को वहां से निकाला। जीएम जल आदि ने खुद को वहां से किसी तरह बचाकर निकाला। जीएम जलकल अनवर ख्वाजा की ओर से थाना गांधीपार्क में तहरीर दी है। जिसमें ठेकाकर्मियों से हाथापाई व मशीनों से छेड़खानी का उल्लेख किया है। साथ में यह भी कहा है कि अब बिना फोर्स वहां बोरिंग करा पाना संभव नहीं है। इसे लेकर इंस्पेक्टर गांधीपार्क का कहना है कि फोर्स मांगे जाने संबंधी पत्र मिल गया है। अब नगर निगम जब भी वहां जाएगा, फोर्स मुहैया कराया जाएगा। रहा सवाल विरोध का तो लोगों का रात भी समझाया गया था और आज दिन में भी पुलिस वहां पहुंचकर समझा आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें